लिंडा याकारिनो माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर की सीईओ बन गई हैं। याकारिनो ने शुक्रवार को लगभग 12 साल बाद मीडिया कंपनी एनबीसी यूनिवर्सल के विज्ञापन प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले एलन मस्क ने बिना नाम लिए एक महिला को ट्विटर का सीईओ बनाने की घोषणा की थी और कहा था कि वह 6-हफ्तों में काम शुरू करेंगी।