ट्विटर के निवेशकों ने मस्क पर लगाया कंपनी का स्टॉक प्राइस प्रभावित करने का आरोप, किया केस
ट्विटर के कुछ निवेशकों ने एलन मस्क पर कंपनी के स्टॉक प्राइस में हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया है। उनका दावा है कि मस्क ने 14 मार्च तक ट्विटर में 5%+ हिस्सेदारी खरीदी और यह बात न बताकर $156 मिलियन बचाए। निवेशकों के मुताबिक, मस्क द्वारा ट्वीट्स के ज़रिए ट्विटर की आलोचना से कंपनी के शेयर लुढ़के।