ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी 'थ्रेड्स' पर 10 लाख फॉलोअर्स पाने वाले पहले शख्स बने 'मिस्टर बीस्ट'
'मिस्टर बीस्ट' के नाम से मशहूर यूट्यूबर जेम्स डॉनल्डसन ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी कहे जा रहे 'थ्रेड्स' पर 10 लाख फॉलोअर्स पाने वाले पहले यूज़र बन गए हैं। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसकी घोषणा कर कहा, "तकनीकी रूप से...वह इस संख्या तक पहुंचने वाले पहले यूज़र नहीं थे...लेकिन उनसे पहले इंस्टाग्राम और नैशनल जियोग्राफी जैसे ऑर्गेनाइज़ेशन ने यह मुकाम हासिल किया।"