ट्विटर ने $44 बिलियन के सौदे से पीछे हटने को लेकर एलन मस्क पर दायर किया मुकदमा
ट्विटर ने उसे $44 बिलियन में खरीदने के सौदे से पीछे हटने को लेकर एलन मस्क पर मुकदमा दायर किया है। बकौल मुकदमा, "मस्क ज़ाहिर तौर पर मानते हैं कि वह...अपना विचार बदलने...और कंपनी को बर्बाद करने…के लिए स्वतंत्र हैं।" मस्क ने फेक-स्पैम अकाउंट्स की जानकारी नहीं दे पाने का हवाला देकर ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द किया था।