ट्विटर ने @X हैंडल के ओनर को भुगतान किए बिना लिया इसका नियंत्रण
ट्विटर ने प्लैटफॉर्म का नाम बदलकर X करने के बाद @X हैंडल के ओनर को कोई मुआवज़ा दिए बिना इसका नियंत्रण ले लिया और इसके ओनर को @x12345678998765 हैंडल दे दिया। @X हैंडल सैंन फ्रांसिस्को के जीन एक्स वांग नामक फोटोग्राफर का था। फोटोग्राफर ने 'द टेलीग्राफ' से कहा कि वह @X हैंडल को बेचने की योजना बना रहे थे।