ट्विटर ने की 200 कर्मचारियों की छंटनी, निकाले गए कर्मियों ने शेयर किए पोस्ट: रिपोर्ट
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने अपनी नवीनतम दौर की छंटनी में कम-से-कम 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी से निकाले गए कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपने फेयरवेल पोस्ट शेयर किए हैं। इससे पहले नवंबर 2022 की शुरुआत में ट्विटर ने लगभग 3,700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।