ट्विटर ने बिना लॉग-इन किए ट्वीट्स व यूज़र प्रोफाइल देखने पर क्यों लगाई है रोक?
ट्विटर पर अब बिना लॉग-इन किए लोग किसी के भी ट्वीट्स व यूज़र प्रोफाइल नहीं देख सकते। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि 'डेटा चोरी' के कारण यह कठोर कदम उठाया गया। उन्होंने इसे 'अस्थाई आपातकालीन उपाय' बताते हुए कहा, "अत्यधिक 'डेटा चोरी' के कारण हमारे सामान्य यूज़र्स के लिए (ट्विटर की) सेवा गुणवत्ता घट गई थी।"