ट्विटर ने भारत में 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच 48,624 अकाउंट किए बैन
ट्विटर ने उसके दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर 2022 में 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच 48,624 भारतीय यूज़र्स के अकाउंट ब्लॉक किए। इनमें 45,589 अकाउंट बच्चों के यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने जबकि 3,035 अकाउंट आतंकवाद का प्रचार-प्रसार करने के लिए बैन हुए। ट्विटर ने 26 सितंबर-25 अक्टूबर के बीच 48,625 अकाउंट बैन किए थे।