ट्विटर ने लागत में कटौती को लेकर 8वें दौर में कम-से-कम 50 कर्मचारियों की छंटनी की: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण के बाद ट्विटर ने लागत में कटौती करने के लिए शनिवार को छंटनी के 8वें दौर में एडवरटाइज़िंग टेक्नोलॉजी समेत इंजीनियरिंग टीम से जुड़े कम-से-कम 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इससे पहले नवंबर 2022 की शुरुआत में ट्विटर ने लगभग 3,700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।