ट्विटर पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी रैकेट मामले में 3 लोग हुए गिरफ्तार: स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को बताया कि ट्विटर पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी वीडियोज़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, "आयोग ने दिल्ली पुलिस को समन भेजा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए 8 टीमें बनाई गईं...जिन्होंने देश में कई जगह छापेमारी की हैं।"

Load More