ट्विटर पर नहीं हूं, मेरे नाम से अकाउंट बनाकर ट्वीट ना करें: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर बताया है कि कोई अज्ञात शख्स ट्विटर पर उनके नाम से फर्ज़ी अकाउंट बनाकर ट्वीट कर रहा है। उन्होंने कहा, "मेरी विनती है कि जो कोई भी मेरे कथित ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर रहा है, कृपया ऐसा ना करें। ट्विटर पर मेरा अकाउंट नहीं है।"