ट्विटर पोल के बाद मस्क ने टेस्ला के करीब $1.1 अरब के शेयर बेचे
नियामकीय दस्तावेज़ों के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने टेस्ला में करीब $1.1 अरब मूल्य के 9,34,000 शेयर बेच दिए हैं। मस्क ने ऐसा टेस्ला में 10% शेयर बेचने से जुड़े ट्विटर पोल पर 'हां' में मिले जवाब के बाद किया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मस्क ने 2016 के बाद पहली बार टेस्ला के शेयर बेचे हैं।