ट्विटर बदलेगा अपना नीली चिड़िया वाला लोगो, एलन मस्क ने दिया नया लोगो 'X' करने का संकेत
एलन मस्क ने रविवार को कहा कि वह ट्विटर का नीली चिड़िया वाला लोगो बदल सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "जल्द ही हम ट्विटर ब्रैंड और...सभी पंछियों को अलविदा कह देंगे।" उन्होंने कहा कि अगर आज रात कोई अच्छा लोगो पोस्ट हुआ तो वह कल दुनियाभर में लाइव हो जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि अगला लोगो 'X' हो सकता है।