ट्विटर यूज़र ने कविता कौशिक की होली की तस्वीर पर कहा 'बदसूरत महिला'; अभिनेत्री ने दिया जवाब
ट्विटर पर एक यूज़र ने अभिनेत्री कविता कौशिक की होली की एक तस्वीर को लेकर कहा, "41 वर्षीय बदसूरत महिला।" इसके जवाब में कविता ने लिखा, "मैं 42 साल की हूं!!!! और हॉट इतनी हूं कि उफ!!! माफी चाहती हूं कि आपके घरवाले पालने में डालकर भूल गए! मुझे पूरा भरोसा है कि आप इंसान अच्छी हैं।"