ट्विटर यूज़र ने पाक में बाढ़ के बीच अवॉर्ड शो में जाने पर की माहिरा की आलोचना, मिला जवाब
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस माहिरा खान ने एक ट्विटर यूज़र को जवाब दिया है जिसने पाकिस्तान में बाढ़ के बीच अवॉर्ड शो में जाने को लेकर उनकी आलोचना की थी। माहिरा ने लिखा, "मैंने (डोनेट) किया है और करती रहूंगी। अगर आपको खुशी मिले तो मैं वहां जाने की तस्वीरें ले सकती हूं। लेकिन फिर कहा जाएगा कि चैरिटी दिखा रही हूं।"