ट्विटर यूज़र ने ब्लू टिक फीस को लेकर मस्क से पूछा- क्या आप भी $8 देंगे; उन्होंने कहा- 100%
एलन मस्क ने मंगलवार को एक टी-शर्ट की फोटो ट्वीट की जिसपर लिखा है, "आपका फीडबैक अच्छा लगा। अब $8 का भुगतान करें।" दरअसल, मस्क ने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को लेकर एक अमेरिकी राजनेता के ट्वीट पर भी यही कमेंट किया था। पोस्ट पर एक यूज़र के 'क्या आप भी $8 देंगे' पूछने पर मस्क ने जवाब दिया, "100%"