ट्विटर यूज़र ने विवेक अग्निहोत्री से कहा- मर्द हो तो 'मणिपुर फाइल्स' बनाओ; उन्होंने दिया जवाब
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्विटर यूज़र को जवाब दिया है जिसने उनसे कहा था कि 'मर्द हो तो मणिपुर फाइल्स बनाओ'। कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर अग्निहोत्री के ट्वीट पर यूज़र ने कमेंट किया था। अग्निहोत्री ने लिखा, "मुझमें...भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद। लेकिन सारी फिल्में मुझसे...बनवाओगे? तुम्हारी 'टीम इंडिया' में फिल्म बनाने वाला कोई 'मर्द' नहीं है?"