ट्विटर यूज़र ने शाहरुख से पूछा 'आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी?'; उनका जवाब हुआ वायरल
ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक यूज़र ने अभिनेता शाहरुख खान से पूछा कि 'आपकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी?' इसपर अभिनेता शाहरुख ने कहा, "मेरी पत्नी गौरी।" शाहरुख का यह जवाब अब वायरल हो गया है। इससे पहले, शाहरुख ने 'आप की अदालत' में कहा था, "मेरा पहला क्रश गौरी थी।" शाहरुख-गौरी की शादी 1991 में हुई थी।