ट्विटर से कानूनी लड़ाई के बीच ग्रीस में छुट्टियां मनाने की फोटो पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया
ट्विटर से कानूनी लड़ाई के बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ग्रीस के मिकनॉज़ में छुट्टियां मनाते देखे गए और उनकी छुट्टियां मनाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इनमें से अपनी एक शर्टलेस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "शायद मुझे अक्सर अपनी शर्ट उतारनी चाहिए...(हालांकि मैं फैक्ट्री लौट चुका हूं)।"