ठेकुआ से बनाया ₹15 करोड़ का साम्राज्य! बिहार का स्वाद बना ग्लोबल ब्रांड
गोपालगंज (बिहार) की 48-वर्षीय वीणा देवी मॉम्स मेड कंपनी की मालकिन हैं और 15-महीने में ₹15 करोड़ कमा चुकी हैं। बेंगलुरू में बेटे के पास रहते हुए उन्हें लगा कि बिहार-यूपी के लोग घर का स्वाद याद करते हैं जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों के लिए ठेकुआ समेत बिहारी स्नैक्स बनाने शुरू किए जो अब देशभर में पसंद किए जाते हैं।