ठेकेदार कौन था?: महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर कहा है, "ठेकेदार कौन था?" उन्होंने कहा, "क्या यह सही है कि काम ठाणे के एक ठेकेदार को दिया गया था? ठेकेदार पर क्या कार्रवाई होगी? ठेकेदार ने 'खोके सरकार' को कितने 'खोके' दिए?'' मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।