ठंड के बीच यूपी में रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों पर फेंका गया पानी

लखनऊ (यूपी) में कड़ाके की ठंड के बीच चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार में सो रहे यात्रियों पर सफाईकर्मियों ने आधी रात में पानी फेंक दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। यात्रियों में बच्चे भी थे। सफाईकर्मियों ने कहा कि प्लैटफॉर्म की धुलाई करनी थी इसलिए यात्रियों को उठाया। मामले में अधिकारियों ने कर्मियों को फटकार लगाई है।

Load More