ठाणे के अस्पताल में 11 वर्षीय विकलांग लड़की से 42 वर्षीय शख्स ने की छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट
महाराष्ट्र में ठाणे के एक सरकारी अस्पताल में एक 11 वर्षीय विकलांग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज़ के रिश्तेदार ने आरोपी को लड़की के साथ देखकर शोर मचाया था जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।