ठाणे में 4 वर्षीय 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न के केस में SIT के गठन का दिया गया आदेश
बदलापुर (महाराष्ट्र) में एक स्कूल में सफाई कर्मी द्वारा टॉयलेट के अंदर 4-वर्षीय 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न को लेकर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि घटना की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, "पुलिस महानिरीक्षक स्तर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया जाएगा।"