ठाणे में देह व्यापार के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 लोग अरेस्ट, बचाई गईं 5 महिलाएं
ठाणे (महाराष्ट्र) में पुलिस ने देह व्यापार करने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर कार, नकदी और ₹10.66 लाख का अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान 5 महिलाओं को बचाया गया और उन्हें आश्रय गृह भेज दिया गया है। बकौल पुलिस, फर्ज़ी ग्राहक की मदद से यह कार्रवाई की गई।