ठाणे में नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला से की छेड़छाड़, रोकने पर पुलिसकर्मी को पीटा
ठाणे के उल्हासनगर (महाराष्ट्र) में नशे में धुत ऑटो ड्राइवर के ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया है कि रिक्शा चालक एक महिला को परेशान कर रहा था और रोकने पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।