महाराष्ट्र में शिवसेना UBT नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार रात 9 बजे शिवसेना (UBT) के ठाणे विभाग प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर पर अज्ञात हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की। घायल पूर्णेकर को इन्फिनिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस CCTV खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में नाकाबंदी की गई है।