ठाणे में शख्स ने 74 वर्षीय वृद्धा का गला रेतकर की हत्या, गहने चुराकर घर में लगाई आग
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 74 वर्षीय वृद्धा की गला रेतकर हत्या करने और उसके गहने चुराने के आरोप में 35 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सबूत नष्ट करने के लिए वृद्धा के घर में आग लगा दी थी। बकौल पुलिस, आरोपी ऑनलाइन जुए का आदी था और वह जुए में करीब ₹2 लाख हार गया था।