ठाणे में सफाईकर्मी ने स्कूल के टॉयलेट में किया 4 वर्षीय 2 लड़कियों का यौन उत्पीड़न
ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित बदलापुर में एक स्कूल में 23 वर्षीय सफाई कर्मी द्वारा टॉयलेट के अंदर 4 वर्षीय 2 बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। एक पीड़ित छात्रा ने परिजन को बताया था कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ था। वहीं, मंगलवार को लोगों ने मामले को लेकर बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया।