ठंड और घने कोहरे के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के लिए 'रेड अलर्ट' जारी
मौसम विभाग ने ठंड और घने कोहरे के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व चंडीगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने लोगों से कम विज़िबिलिटी के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतने को कहा है। हिसार में गुरुवार को हरियाणा का सबसे कम 2.2°C तापमान दर्ज हुआ जबकि गुरुग्राम में सुबह 11 बजे तक विज़िबिलिटी खराब रही।