ठंड के बीच दिल्ली सरकार ने धौला कुआं के पास झुग्गियां हटाने के आदेश पर लगाई रोक
दिल्ली सरकार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शीत लहर के बीच धौला कुआं के पास स्थित झुग्गियों को तोड़ने के आदेश को तत्काल वापस लेने का निर्देश दिया है। पीडब्ल्यूडी ने करीब 150-परिवारों को कुछ दिन पहले जगह खाली करने का नोटिस दिया था। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "ठंड में अन्य आवास सुनिश्चित किए बिना घर तोड़ना स्वीकार नहीं है।"