ठंड से बचने के लिए यात्रियों ने ट्रेन में जलाया अलाव, यूपी में 2 लोग हुए गिरफ्तार
असम से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में अलाव जलाने के आरोप में 2 लोगों को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने रेलवे अधिकारियों को बताया कि ठंड से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी संभवत: अपने साथ उपले लेकर आए होंगे।