ठगों ने दिया महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले पैसे देने का ऐड, हरियाणा से किए गए गिरफ्तार
नूंह (हरियाणा) में पुलिस ने 2 ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग फेसबुक पर ऐड जारी कर लोगों को महिलाओं को गर्भवती करने के बदले पैसे देने का ऑफर देकर लाखों रुपए की ठगी करते थे। दोनों ठग लोगों को महिलाओं की फर्ज़ी तस्वीरें दिखाकर उनसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते थे और एडवांस पैसे लेकर उन्हें ब्लॉक कर देते थे।