ठाणे के मुंब्रा बाईपास के नज़दीक भारी बारिश की वजह से हुआ भूस्खलन, सामने आया वीडियो
ठाणे (महाराष्ट्र) में भारी बारिश के बीच मंगलवार को मुंब्रा बाईपास के नज़दीक भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गौरतलब है, बीते दिन मुंब्रा इलाके में ही एक चॉल से सटी 16-फीट लंबी सुरक्षा दीवार ढह गई थी, जिसके बाद इसकी चपेट में आए 17-परिवारों को सुरक्षित निकाला गया था।