ठाणे में 90 वर्षीय शख्स ने बेटी-दामाद पर लगाया उसके 13 फ्लैट बेचने या अपने नाम कराने का आरोप

ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 90 वर्षीय रियल एस्टेट करोबारी ने अपनी बेटी, दामाद और 2 नातियों पर ₹9.37 करोड़ की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बुज़ुर्ग के 13 फ्लैट अपने नाम करा लिए या उन्हें बेच दिए। वहीं, आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से ₹3 करोड़ भी निकाल लिए।

Load More