डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने IPO लाने के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज़
आईकेयर सर्विस देने वाली डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ज़रिए करीब ₹3,000-₹3,500 करोड़ जुटाने के लिए सेबी के पास दस्तावेज़ दाखिल किए हैं। आईपीओ में कंपनी के ₹300 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमोटर्स व निवेशकों की ओर से 6.95 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा।