डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे भूटान के राजा
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे। गौरतलब है, गुरुवार को दिल्ली के एम्स में डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया था जिसके बाद शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।