रोज सुबह नारियल पानी या नींबू-शहद पीना सही या गलत? डॉक्टर ने दूर किया कन्फ्यूज़न
गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ एसके सरीन ने कहा है कि पेट साफ करने के लिए सुबह उठकर गुनगुना या गर्म पानी पीना ज़रूरी नहीं है क्योंकि बाउल मूवमेंट शरीर के नेचुरल रिफ्लेक्स पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि नींबू को खाने के साथ लेने से आयरन का अवशोषण 10-20% तक बढ़ सकता है जबकि रोज नारियल पानी पीना ज़रूरी नहीं है।