डे-केयर में बच्चों संग क्रूरता के बाद अभिभावकों में चिंता, पूछ रहे- क्या डे-केयर सच में हैं सुरक्षित
कैपजेमिनी कैंपस (बेंगलुरु) में बच्चों संग क्रूरता के बाद कई अभिभावकों ने डे-केयर में अपने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता ज़ाहिर की है। एक मां सुकृति डोभाल ने कहा, "मुझे सोचना पड़ रहा है...क्या मैं सच में अपनी बेटी को डे-केयर में भेजना चाहती हूं?" श्रेया गौतम ने कहा, "हमें ब्रैंड के बदले...सपोर्ट स्टाफ की अच्छे से जांच करनी चाहिए।"