डेंगू को ठीक करने में बकरी का दूध व पपीते के पत्ते नहीं है फायदेमंद: डॉक्टर
वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. विनय खुल्लर ने बताया है कि बकरी का दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन डेंगू को ठीक करने में बकरी के दूध व पपीते के पत्ते के फायदेमंद होने की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। डाइटीशियन आभा सिंह के मुताबिक, बकरी के दूध का प्लेटलेट्स को बढ़ाने में कोई विशेष योगदान नहीं है।