डेंगू में क्यों पिलाया जाता है पपीते के पत्तों का जूस?
नैशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक, पपीता में एल्कलॉइड, ग्लाइकोसाइड, टैनिन, सैपोनिन और फ्लेवोनोइड जैसे एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो डेंगू के मरीज़ों के लिए काफी ज़्यादा फायदेमंद होते हैं। बकौल रिपोर्ट, पपीते के पत्ते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्युनिटी को मज़बूत करती है और किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद करती है।