डेंटिस्ट ने कहा- केतन के बाल नहीं थे, झूठ बोलोगे तो मरोगे ही न; असोसिएशन ने किया सस्पेंड
मध्य प्रदेश की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में एक वीडियो शेयर कर कथित तौर पर केतन अग्रवाल का मज़ाक उड़ाया जिसके बाद उन्हें ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स असोसिएशन ने सस्पेंड किया है। उन्होंने कहा था, "उसके (केतन) बाल ही नहीं थे...अब ऐसे झूठ बोलोगे तो मरोगे ही न।" हालांकि, चौतरफा आलोचना के बाद उन्होंने माफी मांग ली है।