डेंटिस्ट ने बताया, ब्रश करते समय बिल्कुल नहीं करनी चाहिए कौनसी 4 चीज़ें
कैलिफोर्निया के डेंटिस्ट डॉ.मार्क बुरहेन ने कहा है कि ब्रश करने के दौरान 4-चीज़ें कभी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ब्रशिंग के दौरान टूथब्रश को आगे-पीछे करने से इनेमल-मसूड़े डैमेज हो सकते हैं...ब्रश सर्कुलर मोशन में करें। टूथपेस्ट मुंह से फेंकने के तुरंत बाद कुल्ला न करें...थोड़ा रुकें। हार्ड ब्रिसल्स वाले ब्रश इस्तेमाल न करें...और...ज़्यादा देर दांत पर नहीं रगड़ें।"