डुआ लिपा के इटली में ₹16 करोड़ के प्राइवेट वेडिंग सेलिब्रेशन पर विरोध, दिया ₹6 लाख का ऑफर
पॉप सिंगर डुआ लिपा और ऐक्टर कैलम टर्नर के इटली में वेडिंग सेलिब्रेशन पर कथित तौर पर $1.7 मिलियन (₹16 करोड़+) खर्च हुए। समारोह निजी रखने के लिए प्रशासन ने सड़कें बंद कर सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रवेश सीमित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों के प्रदर्शन के बाद दंपति ने प्रभावितों को $6,500 (करीब ₹6 लाख) देने की पेशकश की है।