डाइटिशियन ने बताया, किन 7 खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में बढ़ता है गुड कोलेस्ट्रॉल

कंसल्टेंट डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा के मुताबिक, ओट्स बीटा-ग्लूकन समेत सॉल्यूबल फाइबर का बेहतरीन स्रोत है जो गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाता है। सूखे मेवे में मौजूद मोनोसैच्युरेटेड फैट्स और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड्स, स्ट्रॉबेरी-ब्लूबेरी व खट्टे फलों में मौजूद ऐंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर एचडीएल लेवल बढ़ाने में मददगार हैं। डाइटिशियन ने बताया, "ऐवोकाडो, ऑलिव ऑयल, अलसी के बीज एचडीएल लेवल बढ़ाते हैं।"

Load More