डाइटिशियन ने बताया वज़न कम करने के लिए कौनसी 10 चीज़ें नहीं करनी चाहिए
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने वज़न कम करने के लिए 10 चीज़ें नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन/कैफीन से दिन शुरू न करने, अत्यधिक देर न बैठने, कम मैग्नीशियम, कम प्रोटीन, कम कैलोरी व अत्यधिक फैट वाली डाइट बंद करने, ज़्यादा स्ट्रेस न लेने और सोने/जगने से 1 घंटे पहले/बाद तक फोन न चलाने को कहा है।