डाइट से कैंसर पीड़ित पत्नी के ठीक होने के दावे की आलोचना के बाद सिद्धू ने जारी किया बयान

खान-पान बदलने से कैंसर पीड़ित पत्नी के ठीक होने के नवजोत सिंह सिद्धू के दावे की आलोचनाओं के बाद उन्होंने X पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "कैंसर की जंग में सर्जरी-कीमोथेरेपी-हार्मोनल-टार्गेटेड थेरेपी शामिल थी...इन सब को सख्त आहार योजना से बल मिला...जो प्राचीन भारतीय आयुर्वेद, योशिनोरी ओसुमी के 'ऑटोफैगी' के लिए नोबेल पुरस्कार से...सम्मानित रिसर्च से प्रेरित है।"

Load More