डॉक्टरों के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्नान के बाद दो दिन में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक आने की खबर है। डॉक्टरों के मुताबिक, गंगा के ठंडे पानी में नहाने से नसें जम सकती हैं जिससे खून की सप्लाई बाधित हो सकती है। इस दौरान सीने में जलन, हाथ-कमर व जबड़े में दर्द होना हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं।