डॉक्टरों की कमी को लेकर उप-राज्यपाल को कई बार पत्र लिखा: शेल्टर होम मामले पर 'आप'
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आशा किरण शेल्टर होम में हुई 14 लोगों की मौत के मामले में कहा है कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बारे में उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को कई बार पत्र लिखा है। बकौल भारद्वाज, पत्र लिखे जाने के बावजूद उप-राज्यपाल ने डॉक्टरों की भर्ती को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की।