डॉक्टरों ने क्यों की कोलकाता पुलिस प्रमुख के पद से विनीत गोयल को हटाने की मांग?
डॉक्टरों की मांग के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को पद से हटाने की घोषणा की है। डॉक्टरों का आरोप है कि गोयल ने स्थिति को ठीक से संभाला नहीं जिससे भीड़ ने आरजी कर अस्पताल पर हमला किया। वहीं, गोयल का कहना था कि पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया।